रोजाना एक मुठ्ठी किशमिश खाने से होंगे ये फायदे

किशमिश आयरन का एक अच्छा सोर्स है। आयरन की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया को रोकने का काम करती है। हीमोग्लोबिन बनाने के लिए भी किशमिश महत्वपूर्ण है। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
raisin

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जानिए किशमिश (Raisin)खाने के फायदे के बारे में 

एनीमिया (anemia) को रोकती है: किशमिश आयरन का एक अच्छा सोर्स है। आयरन की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया को रोकने का काम करती है। हीमोग्लोबिन बनाने के लिए भी किशमिश महत्वपूर्ण है। 

इम्युनिटी(immunity) को बेहतर करती है: किशमिश में विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सभी हमारे सिस्टम में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

ऊर्जा देती है:किशमिश फ्रुक्टोज और ग्लूकोज से भरपूर होती है जो ऊर्जा प्रदान करने का काम करती है। वास्तव में ये एथलीटों के लिए बेहद आवश्यक कार्बोहाइड्रेट का एक क्विक सोर्स है। इस कारण ये बेहद शानदार प्री-वर्कआउट स्नैक भी है। किशमिश उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है जिनकी एनर्जी काफी लो रहती है।

कब्ज दूर करते है: किशमिश फाइबर से भरी होती है, जो पेट के लिए फायदेमंद है। ये शरीर में खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी भूमिका निभाती है। आप रात भर एक मुट्ठी किशमिश पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इन्‍हें खाएं और किशमिश के पानी को भी पी जाएं।