पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन!

पद्मविभूषण से सम्मानित और महान अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार, 2 अक्टूबर को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सुबह करीब 4:30 बजे मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Padma Vibhushan Pandit Chhannulal Mishra

Padma Vibhushan Pandit Chhannulal Mishra

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पद्मविभूषण से सम्मानित और महान अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार, 2 अक्टूबर को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सुबह करीब 4:30 बजे मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में इलाज चल रहा था। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने बताया कि मिश्र की तबीयत बुधवार देर रात बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।