/anm-hindi/media/media_files/2025/10/13/kishore-kumar-2025-10-13-12-08-36.jpg)
Kishore Kumar
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश आज महान गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्य तिथि मना रहा है। किशोर दा बहु-आयामी कला और व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन के 38 वर्ष बीत जाने के बाद भी इंदौर और खंडवा में उनके द्वारा बिताए गए दिनों की यादें उनके चाहने वालों के जेहन में ताजा हैं। जानकारी के मुताबिक किशोर कुमार के परिवार में कला के जन्मजात गुण थे। अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनूप कुमार तीनों भाई चित्रपट पर अपना जौहर दिखा चुके थे। 1958 में निर्मित फिल्म ''चलती का नाम गाड़ी'' में तीनों भाइयों ने अभिनय किया था। किशोर कुमार अभिनय के साथ गायन में भी अव्वल थे। वर्ष 2013 में फिल्म फेयर द्वारा करवाए एक सर्वेक्षण में सर्वाधिक लोकप्रिय पुरुष गायन के लिए उनका नाम उभरकर सामने आया था। किशोर कुमार की गायन की अदाएं निराली थीं। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए थे। किशोर दा को खंडवा के लाला की जलेबी और दूध बहुत पसंद था।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)