क्यूट रूप में माँ दुर्गा, उत्साह चरम पर (Video)

क्यूट दुर्गा पूजा मंडप राजबाड़ी में बिल्कुल अलग थीम - गोपाल भाड़ से सजाया जा रहा है। बचपन की जानी-पहचानी कहानियाँ, तमाम मज़ेदार किरदार और हँसी-मज़ाक की दुनिया - सब मिलकर आपको एक अनोखी दुनिया में ले जायेंगे।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Cute maa durga in Asansol

Cute maa durga in Asansol

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : इस साल कुम्हारटोली बिल्कुल अलग रूप में दिखाई दे रही है। माँ दुर्गा की मूर्ति महिषासुर मर्दिनी ही नहीं, बल्कि हमारी अपनी बेटी जैसी है। माँ की आँखों में स्नेह, माया और मनमोहक मुस्कान हैं। 'क्यूट दुर्गा' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हालाँकि शुरुआत में दर्शक हैरान थे, लेकिन अंत में सभी के माँ के इस रूप को सराह रहे है।

आसनसोल के रवींद्रनगर उन्नयन समिति के सचिव सुमन बोस ने बताया कि इस साल वायरल हो रहा क्यूट दुर्गा पूजा मंडप राजबाड़ी में बिल्कुल अलग थीम - गोपाल भाड़ से सजाया जा रहा है। बचपन की जानी-पहचानी कहानियाँ, तमाम मज़ेदार किरदार और हँसी-मज़ाक की दुनिया - सब मिलकर आपको एक अनोखी दुनिया में ले जायेंगे। राजबाड़ी से सजे मंडप में गोपाल भाड़ के कई किरदार जीवंत हो उठेंगे। दर्शकों को बचपन की मीठी यादें ताज़ा हो जाएँगी।

सबसे बड़ा आश्चर्य - दुर्गा माँ अपने बाल रूप हैं। नन्हीं, प्यारी और मनमोहक दुर्गा को देखकर ऐसा लगता है मानो घर की बेटी अपनी मधुर मुस्कान से सबको गले लगा रही हो। रवींद्रनगर उन्नयन समिति की 59वीं दुर्गा पूजा न केवल आँखों के लिए, बल्कि हृदय को भी सुकून पहुचायेगी। एक शब्द में कहें तो, इस पूजा में महल में गोपाल भांड का स्वरूप और एक प्यारी-सी दुर्गा दर्शकों का इंतज़ार कर रही है।