नेपाल सीमा से भारत में एंट्री, दो पाकिस्तानी डॉक्टर गिरफ्तार (Video)

नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की और बीते शनिवार को पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Two Pakistani doctors arrested for allegedly infiltrating into India from the Nepal border

Two Pakistani doctors arrested for allegedly infiltrating into India from the Nepal border

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया था। भारत के अर्धसैनिक बल के एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) व पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान बीते बीते शुक्रवार को नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हसन अम्मान सलीम और सुमित्रा शकील ओलिबिया हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की और बीते शनिवार को पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।