प्यार की ये कैसी सजा... लिव इन पार्टनर ने महिला को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा

बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 35 वर्षीय महिला को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। महिला की पहचान वनजाक्षी के रूप में हुई है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
crime news

crime news

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 35 वर्षीय महिला को उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। महिला की पहचान वनजाक्षी के रूप में हुई है। घटना 30 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी कैब चालक विठल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वनजाक्षी और विठल चार से पांच साल पहले लिव-इन रिश्ते में थे। दोनों पहले भी शादीशुदा रह चुके थे। लेकिन विठल की शराब की लत और उसके द्वारा की जा रही लगातार परेशानियों के कारण महिला ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वनजाक्षी की नजदीकी एक अन्य व्यक्ति मारीअप्पा से बढ़ गई थी। इससे आरोपी विठल और भी नाराज रहता था।