विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी भारत

विश्व कप 2023 में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना 1996 के विजेता श्रीलंका से था और यह इस विश्व कप का 33वां मुकाबला था। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
won india 0211

Team India

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: विश्व कप 2023 में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना 1996 के विजेता श्रीलंका से था और यह इस विश्व कप का 33वां मुकाबला था। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन बना पाई। इस मैच में श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए।