/anm-hindi/media/media_files/2025/10/24/chhath-puja-2025-2025-10-24-12-39-49.jpg)
Chhath Puja 2025
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिंदू धर्म में छठ पर्व को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ के ये चार दिन बहुत ही खास माने जाते हैं और खासतौर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाए जाते हैं। छठ पूजा को प्रतिहार, डाला छठ, छठी और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।
महिलाएं अपने परिवार और पुत्रों की दीर्घायु के लिए छठ पूजा का व्रत रखती हैं। इस साल छठ पर्व शनिवार, 25 अक्टूबर से शुरू होकर मंगलवार, 28 अक्टूबर को संपन्न होगा। ये चार दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं,
पहला दिन: नहाय खाय, जो 25 अक्टूबर 2025 को है।
दूसरा दिन: खरना, जो 26 अक्टूबर को है।
तीसरा दिन: संध्या अर्घ्य, जो 27 अक्टूबर को किया जाएगा।
चौथा दिन: उषा अर्घ्य, जो 28 अक्टूबर को किया जाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)