प्रखंड के चार पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस की कर्मी सभा

बैठक में मेयर बिधान उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमलोग दीदी के दूत है, और हमारा काम जनता तक दीदी के सभी योजनाओं को पहुचाना है। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Workers meeting

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: लोकसभा चुनाव को लेकर सालानपुर प्रखंड में तृणमूल कांग्रेस की चुनावी बैठक शुरू हो गई है। शनिवार प्रखंड के  देन्दुआ, अल्लाडीह, बसुदेवपुर, एवं सालानपुर ग्राम पंचायत में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के मौजूदगी में कर्मी सभा का आयोजन किया। जहां ग्राम पंचायतो के नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मेयर बिधान उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमलोग दीदी के दूत है, और हमारा काम जनता तक दीदी के सभी योजनाओं को पहुचाना है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमलोग एक साथ मिलकर दीदी के हाथों को मजबूत करेंगे। जिससे राज्य में विकास की लहर है वह और तेजी से बहे। क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार को भारी मतों से एक बार फिर विजयी बना कर हमें साबित करना है कि क्षेत्र में बाकी सब पार्टियों का कोई अस्तित्व नहीं है। इस दौरान प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा और प्रखंड श्रमिक नेता मनोज तिवारी, समेत प्रखंड के सभी नेता मौजूद थे।