कौन होगा आसनसोल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी? कौन हैं सांसद

क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह होंगे आसनसोल लोकसभा (Asansol Lok Sabha) से भाजपा के प्रत्याशी। यह चर्चा कितने दिनों से उमड़-घुमड़ रही है। तो चलिए आज आपको आसनसोल लोकसभा से पिछले चुनाव के बारे में बताते है। 

New Update
Asansol Lok Sabha

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह होंगे आसनसोल लोकसभा (Asansol Lok Sabha) से भाजपा के प्रत्याशी। यह चर्चा कितने दिनों से उमड़-घुमड़ रही है। तो चलिए आज आपको आसनसोल लोकसभा से पिछले चुनाव के बारे में बताते है। 

आपको बता दे आसनसोल सीट (Asansol Seat) से 2014 और 2019 में भाजपा के बाबुल सुप्रियो चुनाव जीते थे। लेकिन 2021 में बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) भाजपा छोड़कर टीएमसी में चले गए। उसके बाद 2022 में उपचुनाव हुआ और टीएमसी से बिहारी बाबू चुनाव जीते। उन्होंने भाजपा को लगभग 3 लाख मतों से हराया था। हालांकि चर्चा सिर्फ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की ही नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की भी चल रही है। देखना होगा किसके नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है।