तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने मनाया जश्न, हरे रंग में रंगे कार्यकर्ता

आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय में कहा कि चुनाव के परिणाम अच्छे रहे। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया।

author-image
Sneha Singh
New Update
Salanpur

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: आसनसोल लोकसभा चुनाव में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत हासिल की है। जीत की घोषणा के बाद ही सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस कार्यालय रूपनारायणपुर एवं बाराबनी प्रखंड तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं तृणमूल समर्थकों ने अबीर खेल कर जय बंगला स्लोगन के साथ पटाखे जला कर जश्न मनाया। आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय में कहा कि चुनाव के परिणाम अच्छे रहे। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया।