Abhishek Banerjee के आने से पहले आई बड़ी मुसीबत

अभिषेक बनर्जी के दुर्गापुर पहुंचने से पहले ही तेज बारिश से सड़क पर पेड़ गिर गये। शहर के बीचों-बीच दुर्गापुर के गांधी मोड़ इलाके में कई पेड़ों के गिरने से  सड़क जाम हो गया था।

Abhishek Banerjee के आने से पहले आई बड़ी मुसीबत

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: अभिषेक बनर्जी के दुर्गापुर पहुंचने से पहले ही तेज बारिश से सड़क पर पेड़ गिर गये। शहर के बीचों-बीच दुर्गापुर के गांधी मोड़ इलाके में कई पेड़ों के गिरने से सड़क जाम हो गया था। युद्धस्तर पर प्रशासन ने पेड़ काटने वाली मशीनों और जेसीबी की मदद से पेड़ों को हटाने की व्यवस्था की। अभिषेक बनर्जी के जन ज्वार कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस द्वारा इसी गांधी मोड़ पर उनको सम्मानित किया जाना है। और इसी रास्ते से वह चित्रालय मैदान जाएंगे जहां उनका अधिवेशन है।