प्रत्याशी ने दी अपने ही कार्यकर्ताओं को राजनीति छोड़ गाय चराने की सलाह

भाजपा प्रत्याशी ने बुरी तरह व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए स्थानीय नेतृत्व को आड़े हाथों लिया। सूत्रों की माने तो बुधवार सुबह स्थानीय नेतृत्व ने दुर्गापुर के सागरभांगा में प्रभात फेरी और चाय चक्र का आयोजन किया था।

author-image
Sneha Singh
New Update
Dilip Ghosh

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष बुधवार दुर्गापुर के सागरभांगा पहुंचे। वार्ड नंबर 29 के सागरभांगा इलाके में कार्यकर्ताओं के साथ सैर करने के बाद घोष गोलपार्क पर चाय पर चर्चा के लिए पहुंचे। वहां पहुंचते ही दिलीप घोष अपना आपा खो बैठे और स्थानीय नेतृत्व को राजनीति छोड़ गाय चराने की सुझाव दे डाली। भाजपा प्रत्याशी ने बुरी तरह व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए स्थानीय नेतृत्व को आड़े हाथों लिया। सूत्रों की माने तो बुधवार सुबह स्थानीय नेतृत्व ने दुर्गापुर के सागरभांगा में प्रभात फेरी और चाय चक्र का आयोजन किया था। वहां पहुंचते ही दिलीप घोष अपना आपा खो बैठे, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसी जगह चाय चक्र और प्रातः भ्रमण किया था। दोबारा उसी स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किये जाने पर वे पार्टी नेतृत्व से काफी नाराज दिखे।