ADPC: ट्रैफिक गार्ड पुलिस दवारा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए विशेष पहल

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने सोमवार को दुर्गापुर महात्मा गांधी रोड पर स्पीड लेजर गन से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
adpc police

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (Asansol-Durgapur Police Commissionerate) ट्रैफिक गार्ड (Traffic Guard) पुलिस ने सोमवार को दुर्गापुर महात्मा गांधी रोड पर स्पीड लेजर गन से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी। दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड पुलिस के दवारा इस महत्वपूर्ण सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए कई विशेष पहल की गई है। उस सड़क के दूसरी ओर महिला कॉलेज के सामने से पुलिस स्पीड लेजर गन से निगरानी करती रही। तेज गति से बाइक और चार पहिया वाहनों की गति मशीन द्वारा जांची जाती है। उस सड़क पर अधिकतम 30 किमी प्रति घंटे की गति की अनुमति है। जो उस गति को अमान्य कर रहे हैं। पुलिस द्वारा उन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ चेतावनी भी दी जा रही है।