साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जामुड़िया (jamuria) का विकास रूक सा गया है।

author-image
Sneha Singh
New Update
Saree distribution

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) जामुड़िया मंडल 4 के अंतर्गत साड़ी वितरण कार्यक्रम (Saree distribution program) किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी (Jitendra Tiwari) उपस्थित थें। उस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जामुड़िया (jamuria) का विकास रूक सा गया है। जामुड़िया के मुख्य सड़क मार्ग को देखकर ये दुख होता है कि यहां से गुजरने वालों की क्या स्थिति होती होगी? यदि कोई माता प्रसव पीड़ा के साथ इस मार्ग से गुजरेगी तो उनकी क्या अवस्था होगी। परन्तु राज्य सरकार का ध्यान जनता के हितों पर नहीं है। मैने पहले भी कहा है कि आसनसोल का विकास किए बगैर बंगाल का विकास संभव नहीं है। हमने छोटा सा प्रयास किया है जिससे हम आसनसोल की माताओं तक इस वस्त्र के द्वारा प्रणाम पहुंचा सकें। हम सभी लोग आसनसोल के लिए कल भी प्रयास कर रहें थें आगे भी अपने आसनसोल वासियों के लिए सदा प्रयास करते रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता निरंजन सिंह, भीम महतो, अनिरुद्ध पासवान और तोतन मोदक समेत सैंकड़ो समर्थक उपस्थित थे। दीपावली के शुभ अवसर पर भाजपा मंडल चार की ओर से जामुड़िया नंदी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सैकड़ों जरूरत मंद महिलाओ में साड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी, संजय सिंह, तोतन मोदक और  अनिरुद्ध पासवान उपस्थित थे। इस मौके पर संजय सिंह ने बताया कि आज भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आए थे उन्होंने इलाके की करीब 200 महिलाओ को साड़ी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जितेंद्र तिवारी ने इस तरह के कार्यक्रम हर वार्ड में करने को कहा है। वहीं अगले साल के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी के साथ जोड़ने की भी बात कही।