संदेशखाली मामले में छह भाजपा विधायकों को निलंबित करने को लेकर दुर्गापुर में विरोध प्रदर्शन

पुलिस चुप है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में महिलाएं आज बंगाल में सुरक्षित नहीं है इसके खिलाफ भाजपा लगातार आंदोलन करती रहेगी और दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में यह आंदोलन किया जाएगा। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
vtyyyugrt56

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: संदेशखाली मुद्दे पर भाजपा विधायकों पर भड़काने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने छह भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया है। जिसके विरोध में बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य भर में विरोध (Protest) प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दुर्गापुर (durgapur) शहर के केंद्र में नगर निगम चौराहे पर सड़क अवरुद्ध कर दी। आसनसोल संगठनात्मक जिला भाजपा के उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बनर्जी ने महासचिव अभिजीत दत्ता के साथ जिला भाजपा नेताओं का नेतृत्व किया। जब पुलिस पथावरोध हटाने गई तो पुलिस के साथ झड़पें हुईं। इस जाम के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के हस्तक्षेप से आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। इस संदर्भ में भाजपा नेताओं का कहना था कि जिस तरह से संदेश खाली में महिलाओं पर टीएमसी नेताओं द्वारा पुलिस के सहयोग से अत्याचार किया जाता रहा है उसके खिलाफ जवाब बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की तो भाजपा के 6 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं जब भाजपा के 70 विधायक संदेश खाली जाने की कोशिश कर रहे थे तो वहां घुसने से पहले ही उनको रोक दिया गया। राज्यपाल को भी रोकने की कोशिश की गई यहां तक की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांतो मजूमदार को भी रोका गया। उन्होंने कहा कि बंगाल में यह किस तरह का लोकतंत्र है जहां पर लोगों को अपनी आवाज बुलंद करने की आजादी नहीं है महिलाओं पर टीएमसी नेताओं द्वारा यौन शोषण किया जाता है लेकिन पुलिस चुप है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में महिलाएं आज बंगाल में सुरक्षित नहीं है इसके खिलाफ भाजपा लगातार आंदोलन करती रहेगी और दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में यह आंदोलन किया जाएगा।