पुलिस ने बरामद किए लाखों के ड्रग्स, दो गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए  लोगों से जब्त किए ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये है। पुलिस हिरासत की अर्जी पर आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। 

author-image
Kalyani Mandal
New Update
xfgdfgh

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: दुर्गापुर के कोक-ओवेन थाना पुलिस ने ड्रग्स बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों आसनसोल के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को कोक ओवन पुलिस को गुप्त सूचना मिली दो व्यक्ति दुर्गापुर में ब्राउन शुगर पहुंचाने के लिए आएंगे सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आज शाम करीब साढ़े पांच बजे दुर्गापुर के डीवीसी चौराहे पर एक लाल रंग की कार (WB80AB0490) को रोका गया। फिर कार में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। बातों में विसंगतियों के कारण जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 45 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद साकिल (40) और कृष्णेंदु दास (42) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए  लोगों से जब्त किए ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये है। पुलिस हिरासत की अर्जी पर आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया।