ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस ने निकाली सद्भावना रैली

रैली में सद्भावना को दर्शाते हुये सभी धर्मो के गुरुओं को आगे स्थान दिया गया। सालानपुर प्रखंड में रैली का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान और उपाध्यक्ष भोला सिंह ने किया।

author-image
Sneha Singh
New Update
goodwill rally

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सोमवार सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय से रूपनारायणपुर बाउरी पारा एवं बाराबनी प्रखंड के बाराबनी रेल गेट से दोमहानी बाजार तक सद्भावना रैली निकाली गई। रैली में सद्भावना को दर्शाते हुये सभी धर्मो के गुरुओं को आगे स्थान दिया गया। सालानपुर प्रखंड में रैली का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान और उपाध्यक्ष भोला सिंह ने किया। मोहम्मद अरमान ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधायक बिधान उपाध्याय के निर्देश पर राज्य के साथ प्रखंड में आज सद्भावना रैली निकाली गई है। इस रैली में आज क्षेत्र के सभी तृणमूल नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी धर्मों के गुरु जुलूस में शामिल हुये, यह हमारे एकता को दिखाता है।