अब Asansol रेलवे अंडरपास की सुधरेगी हालत

मानसून के दौरान यात्रियों और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए आसनसोल खंड में सभी अंडरपासों की जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
9 asansol

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मानसून के दौरान यात्रियों और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए आसनसोल खंड में सभी अंडरपासों की जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अंडरपास का निरीक्षण किया जा रहा है और मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल डिवीजन, चेतना नंद सिंह ने भी जलभराव से बचने के लिए आसनसोल स्टेशन के पास अंडरपास का निरीक्षण किया।