तीन वर्षीय बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

अनुराग का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे तेज आवर्त सारणी बोलने वाले के लिए दर्ज कर लिया गया है। अनुराग को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र समेत  पुरस्कार एवं मोमेंटम और मैडल प्रदान किया गया है।

author-image
Sneha Singh
New Update
book

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: बाराबनी प्रखंड के दासकेयरी निवासी सिविक(आईबी) कर्मी कंचन मंडल के तीन वर्षिय पुत्र अनुराग मंडल ने 2:45 सेकंड में आवर्त सारणी के 118 तत्वों के नाम सुनाकर देश भर में प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है। अनुराग का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे तेज आवर्त सारणी बोलने वाले के लिए दर्ज कर लिया गया है। अनुराग को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र समेत  पुरस्कार एवं मोमेंटम और मैडल प्रदान किया गया है। बता दे बीते 15 जनवरी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन के अनुराग ने मात्र 2:45 सेकंड में आवर्त सारणी के 118 तत्वों को मुजबानी सुना कर सबसे तेज बोलने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 

प्रखंड के पानुरिया पंचायत अंतर्गत दासकेयरी गाँव के निवासी अनुराग मंडल वर्तमान में नर्सरी का छात्र है। स्कूल में उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसे एक कक्षा आगे कर दिया गया है। अनुराग के पिता कंचन मंडल सिविक कर्मी और माँ रीता मंडल पनुरिया पंचायत के बंगलर सहायता केन्द्र में कार्यरत है। पिता कंचन मंडल ने बताया कि अनुराग बचपन से ही प्रतिभाशाली है। डेढ़ वर्ष की उम्र में ही माँ के द्वारा बोली कविताओं को तुरंत पकड़ कर तोड़-तोड़ कर बोलता था। यह सब देख रीता ने अनुराग को आवर्त सारणी याद करना शुरू किया। क्योंकि रीता विज्ञान की छात्रा थी, इसलिए रीता के सहयोग से हमलोग मिलाकर प्रतिदिन अनुराग को आवर्त सारणी समेत वेद, गीता के श्लोक, विश्व के देशों के नाम और उनके राजधान समेत भारत के सभी राज्यों एवं राजधानी के नाम की जानकारी दी जिसे अनुराग ने करीब डेढ़ साल में मुजबानी कर लिया। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आने के बाद पूरा परिवार समेत प्रखंड के लोग बहुत खुश है।