मेयर बिधान उपाध्याय ने पाँच दिवस सालानपुर प्रखंड संप्रीति उत्सव का किया उद्घाटन

उद्घाटन के पूर्व रूपनारायणपुर फाड़ी के समीप से श्रमिक मंच तक पैदल रैली निकाली गई। उद्घाटन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

author-image
Sneha Singh
New Update
quiz competition

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: सालानपुर प्रखंड के हिंदुस्तान केबल्स श्रमिक मंच परिषर में आयोजित पाँच दिवसीय सालानपुर प्रखंड संप्रीति उत्सव 2024 का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पूर्व रूपनारायणपुर फाड़ी के समीप से श्रमिक मंच तक पैदल रैली निकाली गई। उद्घाटन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे पाँच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र एवं बाहर के प्रख्यात कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं स्थानीय बच्चों के साथ चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोग और बुद्धिजीवियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा बैठक व सेमिनार का अयोजन होगा।

बिधान उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय लोग समेत हमलोगों ने मिलकर इस संप्रीति महोत्सव का आयोजन किया है। इतने अच्छे से आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों से निवेदन करूंगा कि वे संप्रीति महोत्सव में जरूर आये। कार्यक्रम में नगर निगम के उपमेयर वसीमुल हक, आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक निखिल चंद्र दास, पश्चिम बर्धमान जिला परिषद स्वास्थ्य कर्मध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर प्रखंड संप्रिति, महोत्सव समिति के सचिव श्रबनी चक्रवर्ती, समाजसेवी भोला सिंह, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष कैलाशपति मंडल और  उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे।