जिला मजिस्ट्रेट समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने दुआरे सरकार शिविर का किया दौरा

राज्य पर्यवेक्षक के साथ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (District Magistrate), सालानपुर प्रखंड बीडीओ अदिति बॉस, सामडीह पंचायत प्रधान अनामिका मंडल और एथोड़ा पंचायत प्रधान अजय भटाचार्य उपस्थित थे।

author-image
Sneha Singh
15 Sep 2023
District Magistrate

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: राज्य पर्यवेक्षक (State Supervisor) एंव पश्चिम बर्दवान जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट समेत दुआरे सरकार के कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आज यानि शुक्रवार को सालानपुर प्रखंड (Salanpur block) के एथोड़ा एंव सामडीह पंचायत में लगे दुवारे सरकार शिविर (Duwar sarkar camp) का किया दौरा। राज्य पर्यवेक्षक के साथ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (District Magistrate), सालानपुर प्रखंड बीडीओ अदिति बॉस, संयुक्त बीडीओ श्रेया नाग, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, सामडीह पंचायत प्रधान अनामिका मंडल और एथोड़ा पंचायत प्रधान अजय भटाचार्य उपस्थित थे।