रानीगंज में महायज्ञ का आयोजन: शिव परिवार और राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

आज शाम को रामलीला का भी आयोजन भी किया गया है।  

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Maha Yagya organized in Raniganj

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: रानीगंज के 88 नंबर वार्ड अंतर्गत जय माता दी सपोर्टिंग क्लब की तरफ से आज से श्री-श्री हजार आठ शिव परिवार सहित राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और रामलीला का आयोजन किया गया है। यह सभी धार्मिक कार्यक्रम 9 जुलाई तक चलेंगे। आज 501 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा 88 नंबर वार्ड के ईस्ट कॉलेज पाड़ा से निकलकर इतवारी मोड़ दाल पट्टी मोड़ पी एन मालिया रोड होते हुए बरदही में तालाब से पवित्र जल लेकर वापस इस्ट कॉलेज पाड़ा में वापस आ गई। 9 तारीख तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर हर रोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वही 9 तारीख को महा भोग का आयोजन किया जाएगा। वही आज शाम को रामलीला का भी आयोजन भी किया गया है।