वृद्धाश्रम में किशोर युवक ने मनाया जन्मदिन

किशोर लक्ष्मीकांत ने कहा कि हर साल मेरी इच्छा होती है कि मैं वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाऊं, जिसमें मेरे पिता जी ने सहमति जाहिर की और उन्होंने मेरा जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया।

author-image
Sneha Singh
New Update
Old Age Home

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: शनिवार को सालानपुर प्रखंड के हिंदुस्तान कैबल्स वृद्धाश्रम में अपने 17वें जन्मदिन के अवसर प्रखंड के तृणमूल कर्मी गौरंगो तिवारी के पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी, अपनी मां, पंचायत समिति के कर्मध्यक्ष सत्तमा तिवारी एवं बहन पूजा तिवारी और वृद्धों के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की खुशी में वृद्धाश्रम में सभी के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। किशोर लक्ष्मीकांत ने कहा कि हर साल मेरी इच्छा होती है कि मैं वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाऊं, जिसमें मेरे पिता जी ने सहमति जाहिर की और उन्होंने मेरा जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया। मैं आज बहुत खुश हूं।