कविगुरु के 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में कवि प्रणाम समारोह का आयोजन

सूचना एवं संस्कृति विभाग ने आज यानि मंगलवार की सुबह दुर्गापुर महकमा शासक सौरभ चटर्जी, दुर्गापुर महकमा सूचना और दुर्गापुर सरकार प्रायोजित कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुंतला पाल ने कविगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

author-image
Sneha Singh
New Update
Kavi Pranam ceremony

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) की पहल पर कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में दुर्गापुर सूचना केन्द्र (Durgapur Information Center) एवं महकमा तथ्य और संस्कृति दफ्तर की पहल पर दुर्गापुर विधान नगर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में कवि प्रणाम समारोह (salute ceremony) का आयोजन किया गया। सूचना एवं संस्कृति विभाग ने आज यानि मंगलवार की सुबह दुर्गापुर महकमा शासक सौरभ चटर्जी, दुर्गापुर महकमा सूचना, संस्कृति विभाग अधिकारी, सूचना अधिकारी नरेन्द्रनाथ दत्ता और दुर्गापुर सरकार प्रायोजित कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुंतला पाल ने कविगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती कविता और नृत्य के साथ मनाई गई।