Jamuria: जामुड़िया में भारी मात्रा में गांजा बरामद

जामुड़िया में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। गांजे की तस्करी के आरोप में बीरेंद्र गौंड नाम के 48 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 20.550 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

author-image
Kanak Shaw
New Update
ganja1

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: जामुड़िया में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। गांजे की तस्करी के आरोप में बीरेंद्र गौंड नाम के 48 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 20.550 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। जामुड़िया पुलिस सूत्रों के अनुसार कल दोपहर करीब दो बजे विशेष सूत्रों से सूचना मिलने के बाद जामुड़िया के शिवपुर पावरहाउस फुटबॉल मैदान के समीप बीरेंद्र गौंड के घर की तलाशी ली गयी।देर रात तक चली इस तलाशी में गिरफ्तार व्यक्ति के घर से 20.550 किलो गांजा व एक मोबाइल बरामद हुआ है। इस समय जमुरिया बीडीओ अरुणालोक घोष वहां मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीरेंद्र अंतरजिला गाजा तस्करी गिरोह से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र गौंड ने गांजा बेचने की बात कबूल की है। उसने यह भी दावा किया कि उसके भाई ने पुलिस को गांजा बेचने की जानकारी देकर उसे फंसाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आसनसोल कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।