सामुदायिक भवनों समेत कई योजना का शिलान्यास, 1 करोड़ 35 लाख रुपयों से होगा सौंदर्यीकरण

बाराबनी प्रखंड के पानिफला निराला पार्क का जिला परिषद कोष द्वारा करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए से सौंदर्यीकरण की योजना का फीता आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय द्वारा कटा गया।

author-image
Sneha Singh
New Update
Panifala Nirala Park

राहिल तिवारी, एएनएम न्यूज: बाराबनी विधानसभा के बाराबनी (Barabani) एंव सालानपुर प्रखंड (Salanpur block) में शनिवार को आठ परियोजना का शिलान्यास एंव उदघाटन (inauguration) किया गया। बाराबनी प्रखंड के पानिफला निराला पार्क (Panifala Nirala Park) का जिला परिषद कोष द्वारा करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए से सौंदर्यीकरण की योजना का फीता आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय द्वारा कटा गया। बता दे कि पानिफला में गर्म जल की धारा भूमि से निकलती है जिसे पर्यटक स्थल बनाने की कोशिस कई वर्षों से की जा रही है। इसके अलावा सालानपुर प्रखंड में एडीडीए कोष से करीब 13 लाख 21 हजार रुपए की लागत से आचरा ग्रामपंचायत के जोरबारी नेता जी कॉलोनी और जीतपुर उत्तरमपुर ग्रामपंचायत (Uttarampur Gram Panchayat) के जीतपुर गांव में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। 

जीतपुर उत्तरमपुर ग्रामपंचायत के मोहुलडंगा में एडीडीए द्वारा करीब 43 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मात सामुदायिक भवन का उदघाटन अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी एंव बाराबनी विधायक सह आसनसोल नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय द्वारा फीता काट एंव नारियल तोड़ कर किया गया। अड्डा अध्यक्ष सह विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुप्रेरण से एंव बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के प्रयास से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य हो रहा है। बिधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर बाराबनी प्रखंड में स्थित पानिफला निराला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जायेगा, जिससे क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में जाना जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र में 8 योजनाओं का शिलान्यास एंव उदघाटन किया गया है। कार्यक्रम में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह, बाराबनी तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष असित सिंह और सालानपुर प्रखंड महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अपर्णा रॉय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।