बिहार से पवन सिंह आउट, अब आसनसोल पर सबकी नजर

बिहार के पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने बिहार से आउट कर दिया है। भाजपा ने बिहार लोकसभा सीट के सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पवन सिंह का नाम कहीं पर भी नहीं है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
 PAWAN SINGH

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने बिहार से आउट कर दिया है। भाजपा ने बिहार लोकसभा सीट के सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पवन सिंह का नाम कहीं पर भी नहीं है। लिस्ट जारी होने के बाद अफ़वाहो का दौर अब थम गया है। अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, पवन सिंह ने अभी तक कुछ भी क्लियर नहीं किया है।

सूत्रों के मानें तो पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ने के लिए ही आसनसोल लोकसभा का टिकट को ठुकरा दिया था। लेकिन, आरा से आरके सिंह का नाम चर्चा में होने की वजह से कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं पवन सिंह आरा से चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो सकते हैं।