महिलाओं के खिलाफ अपशब्द टिप्पणी के विरुद्ध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

इस बारे में जामुड़िया भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने बयान से महिलाओं का अपमान किया है। 

author-image
Sneha Singh
New Update
effigy burning

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar)  द्वारा विधानसभा में महिलाओं के लिए किये गये अपशब्द टिप्पणी के विरुद्ध में आज  जामुड़िया (jamuria)  भाजपा महिला मोर्चा की ओर से थाना मोड़ बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जामुड़िया भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह, संतोष सिंह, तोतन मोदक, अनिरुद्ध पासवान, सरस्वती केवड़ा, रत्न साव, जवाहर शर्मा, सौलेन रूईदास, सुमानतो गोराया और संजीत बाउरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। इस बारे में जामुड़िया भाजपा मंडल चार के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने बयान से महिलाओं का अपमान किया है उसी के खिलाफ आज जामुड़िया बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की तरफ से उनका पुतला फूंका गया और उनके बयान की कड़ी निन्दा की गई।