टाइम कल से पानी लेने गई महिला पर जानलेवा हमला, महिला के नाक, गला, हाथ, सर में गंभीर चोटें

घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल घायल महिला को परिजनों के सहियोग से दुर्गापुर के निजी अस्पताल भेजा जहाँ से महिला को कोलकाता रेफर कर दिया है। घटना के गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है,

author-image
Kalyani Mandal
New Update
salanpurp

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: रूपनारायणपुर फाड़ी के रूपनारायणपुर विवेकानंद पल्ली काली मंदिर के पीएचई के नल से पानी लेने गई स्थानीय एक महिला पर एक मानशिक रूप से बीमार व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का नाम अनिता साव बताया जा रहा है। वही घटना के आरोपी व्यक्ति का नाम श्यामपदो मंडल है जो मानशिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल घायल महिला को परिजनों के सहियोग से दुर्गापुर के निजी अस्पताल भेजा जहाँ से महिला को कोलकाता रेफर कर दिया है। घटना के गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है, बताया जा रहा है कि स्थानीय अनीता साव (42) सुबह पानी लेने पास के एक नल पर गई थी। इस दौरान स्थानीय मानशिक रूप से बीमार श्यामपदो मंडल (50) ने चाकू से अनिता साव पर हमला कर दिया। वही महिला को बचाने गये मृणाल कुंडू नामक स्थानीय व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद अनिता साव लहूलुहान हालत में गिर गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी हमलावर श्यामपदो मंडल खुद रूपनारायणपुर फाड़ी में पहुंचे । पुलिस को बताया कि उसने चाकू से महिला की हत्या कर दी है। रूपनारायणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही मामले को सूचना पा कर आरोपी के भाई रूपनारायणपुर फाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने श्यामपदो मंडल के मानशिक बीमार की जानकारी समेत चिकित्सा सम्बंधित सभी कागजात दिखाये।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी श्यामपद मंडल मानशिक उपचार के लिए तत्काल आसनसोल के निजी रिहेब सेंटर भेज दिया । मामले में आरोपी के भाई ने पुलिस को जानकारी दी है कि करीब 5 वर्षों से उनके भाई मानशिक रूप से बीमार है और इलाज चल रहा है। घटना से पूर्व बुधवार आरोपी ने दवाइयां नही खाई थी। वही स्थानीय लोगों ले अनुसार यह भी बात सामने आ रही है कि आरोपी श्यामपदो मंडल पिछले कई दिनों से  इलाके में बैग में चाकू रख घूम रहा था।