Durgapur: पति ने देखा पत्नी का व्हाट्सएप स्टेटस, घर पहुंच...खिड़की से अंदर झांकते ही उड़ गये होश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों के नाम राजकुमार (36 वर्षीय) और सुप्रभा (32 वर्षीय) हैं। बता दे 36 वर्षीय राजकुमार शादीशुदा था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी पत्नी की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। वहीं, मृतका सुप्रभा भी शादीशुदा थी। 

New Update
4 dead body

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर थाना क्षेत्र के न्यूटाउन इलाके में प्रेमी युगल के शव बरामद होने की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों के नाम राजकुमार (36 वर्षीय) और सुप्रभा (32 वर्षीय) हैं। बता दे 36 वर्षीय राजकुमार शादीशुदा था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी पत्नी की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। वहीं, मृतका सुप्रभा भी शादीशुदा थी। 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक राजकुमार की सुप्रभा के पति से काफी पुरानी दोस्ती थी। सूत्र के मुताबिक युवक सुप्रभा के घर जा रहा था। यहीं से दोनों के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो गया। मामले की जानकारी होते ही दोनों के घर में हंगामा मच गया। एक पड़ोसी और पुलिस सूत्र के मुताबिक, युवक को विवाहेतर संबंधों के कारण अपनी पत्नी से लगातार परेशानी होती थी। दावा है कि कुछ महीने पहले उसी विवाद के चलते राजकुमार की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, काम के दौरान सुप्रभा के पति ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखते देखा, "मैं जा रही हूं।" वह तुरंत घर लौट आया। दरवाजे के पास न जाकर उसने खिड़की का पर्दा हटाया तो देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक ही दुपट्टे में लटकी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गयी। इस संबंध में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (पूर्व) ने कहा, कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।