जो पार्टी देश पर राज कर रही है उसके पास ऐसे लोग नहीं है जिनको लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए: लोकसभा उम्मीदवार

आसनसोल लोकसभा के बाराबनी विधानसभा अन्तर्गत पुचरा ग्राम पंचायत में आज सुबह सीपीआई (एम) की लोकसभा उम्मीदवार जहांआरा खान ने चुनाव प्रचार किया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
asansol lok sabha

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल लोकसभा (Asansol Lok Sabha 2024) के बाराबनी विधानसभा अन्तर्गत (Barabani assembly) पुचरा ग्राम पंचायत में आज सुबह सीपीआई (CPI) की लोकसभा उम्मीदवार जहांआरा खान (Jahanara Khan) ने चुनाव प्रचार किया। उन्होंने गांव की विभिन्न महिलाओं और छोटे बच्चों से बात की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जहांआरा खान ने कहा की तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों जन विरोधी नीतियों पर चल रही हैं। दोनों ही सिर्फ कुछ पूंजी पतियों को सुविधा पहुंचाने के लिए नीतियां बनती है जिसका पुरजोर विरोध बेहद जरूरी है। 

उन्होंने कहा (CPI candidate) कि आज पूरे देश के साथ-साथ राज्य में भी लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं वजह है केंद्र राज्य। दोनों सरकारों की नीतियां जनविरोधी हैं। जहांआरा खान ने कहा कि इसके खिलाफ वामपंथियों की कोशिश है कि वह लोगों को एकजुट करें और केंद्र और राज्य सरकार के नीतियां कितनी नुकसान जनक हैं। इसके बारे में लोगों को अवगत करें। इसी मुद्दे को सामने रखते हुए आज यहां पर चुनाव प्रचार किया गया और उन्होंने लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि लोगों से बात करके उनको यह समझ आया कि लोग भी अब चीजों को समझ रहे हैं। वहीं भाजपा (BJP) द्वारा अभी भी आसनसोल (asansol news) में प्रत्याशी के नाम के घोषणा नहीं किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसी से पता चलता है कि भाजपा का संगठन कितना कमजोर है जो पार्टी देश पर राज कर रही है उसके पास ऐसे लोग नहीं है जिनको लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ 38% जनता का ही समर्थन प्राप्त हुआ था।