भारी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर
निगम के आला अधिकारी की मानें तो निगम द्वारा लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया, तब जाकर निगम की ओर से यह कठोर कदम उठाया गया।
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भारी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर (bulldozer), शुक्रवार आसनसोल नगर निगम (Asansol Municipal Corporation) के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए आसनसोल के गिरजा मोड़ पहुंचे। निगम के बुलडोजर को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बुलडोजर अपने काम पर लग गया। निगम के आला अधिकारी की मानें तो निगम द्वारा लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया, तब जाकर निगम की ओर से यह कठोर कदम उठाया गया।