/anm-hindi/media/media_files/jpydVm6UHT1jRC2EwsGH.jpg)
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व बांधना उत्सव बहुत जल्द मनाया जाएगा। इसे लेकर आज जामुड़िया के शिवपुर पावर हाउस के माझी पड़ा इलाके में भाजपा मंडल कर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में एक वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। जहां आगामी बांधना उत्सव के अवसर पर महिलाओं को नए वस्त्र प्रदान में किए गए।
इस मौके पर संजय सिंह ने कहा की बहुत जल्द आदिवासियों का महत्वपूर्ण उत्सव बांधना पर्व मनाया जाएगा। उसको देखते हुए आज तकरीबन डेढ़ सौ आदिवासी महिलाओं को नए वस्त्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरे देश में विकास कार्यों को किया जा रहा है और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करके काम किया जा रहा है यह उसी का एक सबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास इसी नारे पर अमल करते हुए भाजपा का हर कार्यकर्ता अपना काम करता है। इस मौके पर जामुड़िया विधानसभा के कन्वीनर साधन मांझी, तोतन मोदक, झंटू रुईदास, पन्ना रुईदास, अनिरुद्ध चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।