/anm-hindi/media/media_files/wcRMAqFE47bzdTJUDMrP.jpg)
टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार को वैदिक रीति-रिवाज से राम की प्रतिमा स्थापित की गई और सोमवार को अयोध्या के रामलला मंदिर में घर के पुत्र के रूप में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सांसद सुरिंदर सिंह आलुवालिया ने सभी से घर से ही शंखनाद कर और दीप जलाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आग्रह किया। दुर्गापुर के सांसद सुरिंदर सिंह आलुवालिया ने शनिवार सुबह कांकसा के राजेश्वर शिव मंदिर की सफाई करने के बाद कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों की सफाई का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने इस मंदिर की साफ-सफाई भी की और पूजा-अर्चना भी की। रामलला के जन्मोत्सव के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग मौजूद रहेंगे। उस दिन पूरे देश से लोग पुरूषोत्तम राम की पूजा के साक्षी बनेंगे। एक नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के उपरांत 500 सालों के इंतजार का समापन हुआ और 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
उन्होंने कहा कि उस दिन हजारों लाखों लोग अयोध्या में पहुंचेंगे और करोड़ों लोग टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखेंगे। उन्होंने कहा कि आज और कल दो दिन मंदिरों की साफ सफाई की जाएगी। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया मलेशिया और कंबोडिया जैसे देशों में भी मंदिरों के साथ सफाई की जा रही है। इस क्रम में आज यहां पर भी यह कार्यक्रम किया गया। इसके बाद सागरभांगा गांव में भी मंदिरों के साफ सफाई का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होगी वह दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक अध्ययन है। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो उस दिन को दीपावली की तरह मनाया जाना चाहिए और अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो कम से कम हर घर में पांच दीपक तो जलने ही चाहिए क्योंकि 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)