महिलाओं को नई सिलाई मशीन के साथ सौंपा गया प्रमाण पत्र

एलीट इंडिया फाउंडेशन महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल के तहत पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 2022-2023 में पश्चिम बर्दवान, जामुड़िया और रानींज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया।

author-image
Sneha Singh
New Update
sewing machines

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: एलिट इंडिया फाउंडेशन (Elite India Foundation) की ओर से जामुड़िया (jamuria)  सबुज संघ मैदान में स्वावलंबन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र (certificate) सौंपा गया। एलीट इंडिया फाउंडेशन महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल के तहत पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 2022-2023 में पश्चिम बर्दवान, जामुड़िया और रानींज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस सिलाई परीक्षा में रानीगंज की नेहा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से नेहा गुप्ता को नई सिलाई मशीन (sewing machine) दी गई। इसके अलावा फुल कुमारी हरिजन (चरणपुर) को दूसरा और रुम्पा घटक (बोगरा) को तीसरा स्थान मिला तथा अन्य 10 को भी पुरस्कृत किया गया। शेष 200 को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। 

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष उदय बिस्वाकर्मा, सह-संपादक असलम खान, नंदिनी रॉय, कृष्णा बर्मन और पिंकी मोदक समेत कई लोग मौजूद थे। इस संदर्भ में पिंकी मोदक ने बताया कि 1 साल से 206 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसके उपरांत इनकी परीक्षा ली गई थी। आज उस परीक्षा में सफल महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई।