डीभीसी सब स्टेशन में विधुत की चपेट में आकर कैजुअल कर्मी गंभीर रूप से घायल

कल्यानेश्वरी स्थित डीभीसी 220केवी विधुत सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह बिजली की चपेट में आकर 42 वर्षीय साहेब लाल मुर्मू नामक कैज़ुअल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
dvc man injured

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, कल्यानेश्वरी: कल्यानेश्वरी स्थित डीभीसी 220केवी विधुत सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह बिजली की चपेट में आकर 42 वर्षीय साहेब लाल मुर्मू नामक कैज़ुअल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। साहेब लाल मुर्मू पूरणडीह गाँव का निवासी हैं। घटना के बाद तत्काल सहकर्मियों द्वारा आनन फानन में उन्हें आसनसोल एचएलजी अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें दुर्गापुर आईक्यु सीटी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इधर जानकारों की मानें तो उक्त घटना यहाँ स्थित डीवीसी के अधिकारियों की मनमानी के कारण घटित हुई है, बिना किसी सुरक्षा और सेफ़्टी के ही साहेब लाल मुर्मू से 33 केवी के लाइन में काम कराया जा रहा था। सूत्रों की माने तो पास ही स्थित 33केवी के चालू लाईन पर साहेब लाल का पैर पड़ गया, विधुत के चपेट में आते ही वह काफी ऊपर से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है की इस कार्य को करने के लिए डीवीसी द्वरा निजी ठेकेदार को नियुक्त किया गया है। किंतु अधिकारियों ने दबाव बनाकर साहेब लाल को यह कार्य करने को विवश किया। इधर घटना के बाद परिजनों एवं सहकर्मियों में में आक्रोश व्याप्त है।