/anm-hindi/media/media_files/7zI9wjO3aI85lIvquhq7.jpg)
Independence Day 2023
राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: मैथन के केंद्रीय विद्यालय प्रांगण में डि.भी.सी मैथन परियोजना (D.B.C. Maithon Project) द्वारा स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पूरे धूम धाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। उपमहाप्रबंधक श्री अनूप पुरकायस्थ (Anoop Purkayastha) ने परियोजना प्रधान का स्वागत किया एवं उनकी पत्नी का स्वागत सुश्री श्यामली कुमारी ने पुष्प गुच्छ दे कर किया। इसके बाद कार्यपालक निदेशक असैनिक एवं परियोजना प्रधान श्री अंजनी कुमार दुबे ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्र गान (National Anthem) के वक्त सीआईएसएफ मैथन इकाई द्वारा पानी के फुहारों द्वारा बेहद खूबसूरत तिरंगे का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा परियोजना प्रधान द्वारा परेड (parade) का निरीक्षण किया गया। अपने भाषण में परियोजना प्रधान ने डीवीसी की उपलब्धियों का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि डीवीसी निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर है। डीवीसी के उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी की योजना है। वर्ष 2030 तक डीवीसी की उत्पादन क्षमता को 15000 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए सौर ऊर्जा, पंप स्टोरेज और पनबिजली इत्यादि की स्थापना पर कार्य हो रहा है एवं कार्य प्रगति पर है। संबोधन के उपरांत परियोजना प्रधान ने डीवीसी के वर्ष का कर्मचारी की घोषणा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया। डीवीसी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय संगम एवं श्री अरविंद सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी, उनके परिजन तथा आस-पास के ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ मौजूद थे। डीवीसी की ओर से मुख्य अभियंता श्री मधु कांत झा, संजीत सिन्हा, संतोष महापत्र और श्री राम स्नेह शर्मा इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत परियोजना प्रधान ने डीवीसी के अस्पताल में जाकर वहां के मरीजों को फल प्रदान किया।