चुनाव परिणाम आने के बाद बाराबनी में हिंसा, भाजपा नेता के घर पर हमला!

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार दोपहर बाराबनी प्रखंड के मंडल 1 के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष खोकोन महाराज के घर पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों एवं महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

author-image
Sneha Singh
New Update
Violence in Barabani

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: बीते मंगलवार लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा विजयी हो गये। वही अब परिणाम की घोषणा के बाद बाराबनी प्रखंड सरिसातली ग्राम निवासी मंडल 1 अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष खोकोन महाराज के घर पर हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लग रहा है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार दोपहर बाराबनी प्रखंड के मंडल 1 के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष खोकोन महाराज के घर पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों एवं महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

 इस मामले में खोकोन महाराज ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के 15 से 20 गुंडों ने मेरे घर में घुस कर रॉड से मुझपर, मेरे पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में मेरे पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिया गया। घटना में मुझे एवं मेरे पत्नी को चोट लगी है। वही घटना के बाद मामले को लेकर खोकोन महाराज ने कई लोगों को नामजद कर बाराबनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं। वही घटना के बाद ही सूचना पा कर भाजपा के नेता खोकोन महाराज के घर पहुँचे। अभिजित राय ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मामले में पुलिस शिकायत लिखने में देर कर रही थी। चुनाव के बाद इसी तरीके से तृणमूल कांग्रेस के गुण्डे भाजपा को डराने का प्रयास करते है। वही मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशीत सिंह ने सभी आरोप को नकारते हुये कहा कि यह घटना ग्राम के दो पक्षों में है और दोनों ही पक्षों से मामले में शिकायत की गई है।