Asansol: चोरी की 9 टोटो के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कांकसा थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद एक व्यक्ति के घर से चोरी की 9 टोटो बरामद कीं।

New Update
TOTO

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कांकसा थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद एक व्यक्ति के घर से चोरी की 9 टोटो बरामद कीं। साथ ही इस घटना में उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी का नाम शंभू बनिक है। आरोपी का घर कांकसर की कॉलोनी नंबर 3 में है। सोमवार को शंभू बनिक की पेशी दुर्गापुर महकमा अदालत में की गई। शुरुआती तौर पर पुलिस का अनुमान है कि अभी और टोटो की बरामदगी हो सकती है। उस व्यक्ति के पास इतनी संख्या में टोटो कहां से आए इसकी छानबीन चल रही है।