Asansol: 421 करोड़ का बजट, एचएलजी मोड़ का सौंदर्यीकरण 25 लाख में

मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम का बजट पेश किया। आसनसोल नगर निगम में हुई बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 421 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया गया।

New Update
ASANSOL NAGAR NIGAM

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम का बजट पेश किया। आसनसोल नगर निगम में हुई बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 421 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया गया। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज के बजट में शहर के सौंदर्यीकरण खासकर गारुई नदी की सफाई पर चर्चा की गयी है। नदी की सफाई के लिए पहले चरण में 1 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। नदी के दोनों किनारों पर लाइट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, यह काम HLG अस्पताल से कल्याणपुर हाउसिंग तक किया जायेगा। एचएलजी मोड़ का  सौंदर्यीकरण 25 लाख से किया जायेगा। जल परियोजनाओं पर अमरूत 2. 0 से 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे।