श्री दुर्गा सेवा समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन

मौके पर सभा से पूर्व श्री दुर्गा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत विश्वनाथ खैतान एवं वरिष्ठ सदस्य दिवंगत गजानंद डालमिया सहित अन्य सदस्यों को मरणोपरांत भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
16 DURGASAMITI

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: ठाकुरबाड़ी प्रांगण में श्री दुर्गा सेवा समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा से पूर्व श्री दुर्गा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत विश्वनाथ खैतान एवं वरिष्ठ सदस्य दिवंगत गजानंद डालमिया सहित अन्य सदस्यों को मरणोपरांत भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद समिति के सचिव पवन कुमार मावण्डिया ने पिछले साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले साल कुछ घटती के बाबजूद भी समिति अपने कार्य मे सफल रही है। 

उसके बाद उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पुरानी समिति के नेतृत्व में दुर्गोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष बिहारीलाल टिबरेवाल उपाध्यक्ष, विजय केसरी, शंकरलाल सतरोड़िया, सचिव पवन कुमार मावण्डिया, सह सचिव संदीप खेतान, मनोज कुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष मानिकचंद साहुवाला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेश कुमार डोकानिया, पवन  नारणोली, सुशील कुमार मावण्डिया, रमेश मेगोतिया, धनंजय पाठक, प्रवीण कुमार बंसल, राहुल अग्रवाल, नीरज केसरवानी को चुना गया। इसके अलावा इस वर्ष शिव मंदिर कार्यकारिणी में बदलाव के साथ निर्णय लिया गया कि श्री दुर्गा सेवा समिति ही मंदिर परिचालन की जिम्मेदारी निर्वहन करेगी। जिसमे समिति की ओर से कन्हैया केसरी, मनोज अग्रवाल, मानिकचंद साहुवाला, सुशील कुमार मावण्डिया, कैलाश मावण्डिया, सतीश सिंघल मंदिर की व्यवस्था देखेंगे। वही इस वर्ष पूजा के लिए कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर मनोज अग्रवाल को दिया गया है। अखाड़ा के परिचालन के लिए बाद में निर्णय लिया जाएगा जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कन्हैया केसरी, धनंजय पाठक, विमल जैन, ऋषिराज सिंह,राजेश मित्तल सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।