ASANSOL: वृंदावन के अनिरुद्धाचार्य महाराज जी भागवत कथा कराने पधारेंगे आसनसोल

स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी एक भारतीय धार्मिक प्रवचन कर्ता है, वर्तमान समय में यह अपने प्रवचन के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में है।

author-image
Kanak Shaw
11 May 2023
ASANSOL: वृंदावन के अनिरुद्धाचार्य महाराज जी भागवत कथा कराने पधारेंगे आसनसोल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी एक भारतीय धार्मिक प्रवचन कर्ता है, वर्तमान समय में यह अपने प्रवचन के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में है, और लगभग लोगों के घरों में टीवी या मोबाइल में आपको इनका प्रवचन सुनने और देखने को जरूर मिल जाएगा। अब आप मोबाइल या टीवी में नहीं बल्कि स्वयं अनिरुद्धाचार्य महाराज जी से साक्षात् कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते है। इसकी जानकारी स्वयं अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक वीडियो के जरिये दी है। कथा 11 मई से 17 मई तक आसनसोल के कन्यापुर सवेरैल मैदान  में आयोजित की गयी है। आप सभी इस भागवत कथा का लाभ उठा सकते है।