चुनाव से पहले अंडाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले खनन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आग्नेयास्त्र बरामद किये है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मौजूदा राज्य राजनीति जोरों पर है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
 andal police

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले खनन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आग्नेयास्त्र बरामद किये है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मौजूदा राज्य राजनीति जोरों पर है। चुनाव में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त की पुलिस सक्रिय है। इसके अलावा जगह-जगह केंद्रीय बल के जवान गश्त कर रहे हैं। इसी दौरान अंडाल पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया। 

रविवार की रात करीब दस बजे अंडाल पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि अंडाल ट्रैफिक कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति आग्नेयास्त्र लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने पर अंडाल थाने की पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो राउंड ताजा कारतूस और एक मोटर बाइक बरामद की गई। सोमवार की सुबह गिरफ्तार व्यक्ति को दुर्गापुर महकमा अदालत ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच में तेजी लाने के लिए गिरफ्तार व्यक्ति की सात दिन की पुलिस हिरासत के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। फ़िलहाल अंडाल थाने की पुलिस इस बात की जांच में जुट गयी है कि गिरफ्तार व्यक्ति आग्नेयास्त्र कहां से लाया और लाने का उद्देश्य क्या था।