Asansol: शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म, नेता गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज को गिरफ्तार कर उसे आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है।

author-image
Sneha Singh
New Update
asansol

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यौन शोषण के मामले में पुलिस ने एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दरअसल, शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज को गिरफ्तार कर उसे आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद की एक युवती ने दानिश पर आरोप लगाया है कि दानिश ने उसे  शादी का झांसा देकर उससे लगातार दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे दबोच लिया है। और घटना की जांच की जा रही है।