पवित्र रमजान के महीने में 30 दिनों का एक विशेष कोर्स, केवल 99 रुपए फीस

इस 1 महीने में श्रद्धालुओं को इस्लाम धर्म के मुताबिक क्या करना चाहिए और उनके क्या फर्ज हैं? इबादत के क्या तरीके हैं?इन सब के बारे में जानकारी देने के लिए मौलाना हबीबुल्लाह मिस्बाही द्वारा 30 दिनों के एक विशेष कोर्स की शुरुआत की जा रही है।

New Update
Maulana Habibullah Misbahi

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : कुछ ही दिनों में पवित्र रमजान महीने की शुरुआत हो जाएगी जैसा कि हम सब जानते हैं कि माहे रमजान में इस्लाम धर्मावलंबी लोग पूरे 1 महीने तक उपवास रखते हैं। इस 1 महीने में श्रद्धालुओं को इस्लाम धर्म के मुताबिक क्या करना चाहिए और उनके क्या फर्ज हैं? इबादत के क्या तरीके हैं? इन सब के बारे में जानकारी देने के लिए मौलाना हबीबुल्लाह मिस्बाही द्वारा 30 दिनों के एक विशेष कोर्स की शुरुआत की जा रही है। 1 घंटे के इस कोर्स में तज्वीड और दिनियात के बारे में जानकारी दी जाएगी। केवल 99 रुपए फीस के एवज में कुरान पढ़ने वाला हर शख्स चाहे वह किसी भी उम्र का क्यों ना हो यह कोर्स कर सकता है। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग जगह पर यह कोर्स कराया जाएगा। 

लड़को के लिए जामुड़िया के मदीना मस्जिद 6 नंबर में होगा तो वही लड़कियों के लिए मदरसा 6 नंबर जमुड़िया में कराया जाएगा। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना हबीबुल्लाह मिस्बाही ने बताया की आज के दौर में नई पीढ़ी को दीन की तालीम देना बेहद जरूरी हो गया है। रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में नई पीढ़ी के साथ-साथ इस्लाम को मानने वाले सभी लोगों को रमजान के महीने में उनके फर्श के बारे में उन्हें सही जानकारी देने की जरूरत महसूस हुई जिससे कि वह न सिर्फ रमजान के महीने में अदा किए जाने वाले फर्श के बारे में वह जान सके बल्कि इस्लाम के बारे में भी उनकी जानकारी और पुख्ता हो। इसी सोच को सामने रखते हुए इस एक महीने के कोर्स को कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपने धर्म के बारे में सही और सटीक जानकारी होना बेहद जरूरी है तभी वह न सिर्फ अपने धर्म की बल्की पूरी इंसानियत की सेवा कर सकता है क्योंकि इस्लाम हमें यही सिखाता है कि इंसान की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।