40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमूल कांग्रेस का झण्डा

उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय द्वारा राज्य एंव क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों को देख कर कांग्रेस के कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में आये है।

author-image
Sneha Singh
05 Sep 2023
flag of Trinamool Congress

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: बाराबनी विधानसभा (Barabani Assembly) के सालानपुर प्रखंड (Salanpur block) के जीतपुर उत्तरमपुर पंचायत के 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रूपनारायणपुर तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय (Rupnarayanpur Trinamool Congress party office) में प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह के हाथों तृणमूल कांग्रेस का झण्डा (Trinamool Congress flag) थाम पार्टी की सदयस्ता ली। भोला सिंह ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एंव बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय द्वारा राज्य एंव क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों को देख कर कांग्रेस के कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में आये है। आने वाले समय मे अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे।