विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया तृणमूल कांग्रेस का 27वां स्थापना दिवस

साथ ही प्रखंड कार्यालय में 110 गरीब असहाय लोगों को कंबल एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किताबें दी गयीं।  इसके अलावा कालीपाथर मशीनरी ऑफ चैरिटी के लगभग 250 कुष्ठ रोगियों को कपड़े, फल एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं।

author-image
Sneha Singh
New Update
27th foundation day

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: तृणमूल कांग्रेस का 27वां स्थापना दिवस पर रूपनारायणपुर स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर एवं केक काटकर मनाया गया। इस दिन प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान और उपाध्यक्ष भोला सिंह समेत कई लोगों ने पार्टी का झंडा फहराया। साथ ही प्रखंड कार्यालय में 110 गरीब असहाय लोगों को कंबल एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किताबें दी गयीं।  इसके अलावा कालीपाथर मशीनरी ऑफ चैरिटी के लगभग 250 कुष्ठ रोगियों को कपड़े, फल एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं। इस दिन सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि बाराबनी विधायक सह मेयर बिधान उपाध्याय एवं युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देशन पर आज ब्लॉक के सभी पार्टी कार्यालयों में तृणमूल का स्थापना दिवस मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी पार्टी का झंडा फहराकर, केक काटकर, मीठा खिलाया गया और असहाय लोगों को कंबल एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तक दिया गया।