भारत विकास परिषद की तरफ से विद्यालय को प्रदान किए गए 15 पंखे

भारत विकास परिषद की तरफ से आज गुरु नानक विद्यालय में 15 पंखे प्रदान किए गए।  इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, अरुणमय कुंडु, रुपानंद पाल और  अशोक द्रोणा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
school fan

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : भारत विकास परिषद की तरफ से आज गुरु नानक विद्यालय में 15 पंखे प्रदान किए गए। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, अरुणमय कुंडु, रुपानंद पाल और  अशोक द्रोणा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर प्रदीप बाजोरिया ने कहा आज सवेरे ही दयानंद विद्यालय के प्रिंसिपल ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि स्कूल के लिए कुछ पंखों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल का आदेश मिला संस्था की तरफ से इन पंखों का इंतजाम किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनको स्कूल के लिए कुछ करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रानीगंज शहर के कई स्कूलों में वाटर कूलर मशीन लगाया गया है। इसके अलावा गिरजाघर बस स्टैंड आदि जगहों पर भी वाटर कूलर मशीन लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य सामाजिक कार्य भी संस्था की तरफ से किए जाते हैं।  उन्होंने कहा कि संस्था का गठन 2002 में किया गया था तब से लगातार यह संस्था इस तरह के सामाजिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी जिस स्कूल से जिस तरह की आवश्यकता होगी संस्था की तरफ से उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी। दूसरी तरफ स्कूल के प्रिंसिपल आर के त्रिपाठी ने कहा की वह भारत विकास परिषद के बेहद शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उनके एक फोन पर 15 पंखों का इंतजाम कर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि रानीगंज में लोग शिक्षा को लेकर और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने इसके लिए प्रदीप बाजोरिया और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदीप बाजोरिया एक ऐसे इंसान है जो हमेशा लोगों की सेवा करते रहते हैं और आज उन्होंने स्कूल के लिए बहुत बड़ा काम किया है।