West Bengal: लोहे का पिघला लैडल टूटने से 14 मजदूर घायल, दो की मौत

कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत (death)  हो गई। वही आज यानि बुधवार को रमेश कुमार और मो. अजीम की दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

author-image
Sneha Singh
New Update
ladle

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: बारजोरा औद्योगिक क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। दरअसल, मंगलवार की दोपहर लोहे (iron) का पिघला हुआ लैडल (ladle) टूटने से 14 मजदूर घायल (Injured)  हो गए। जिसके बाद उन्हें दुर्गापुर (Durgapur) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत (death)  हो गई। वही आज यानि बुधवार को रमेश कुमार और मो. अजीम की दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्गापुर के निजी अस्पताल के अनुसार, इनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी छह लोगों के शरीर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं, उनकी भी हालत काफी गंभीर है।